
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी विधानसभा भाजपा विधायक लोकेंद्र बहादुर सिंह पर टोना – टोटका किया जा रहा है, जिसकी जानकारी विधायक ने फेसबुक के जरिए दी है. विधायक ने लिखा है कि भगवान महादेव के वो अनन्य भक्त हैं उन्हें कुछ नहीं हो सकता है. साथ ही उन्होंने इस बात को भी लिखा है कि जब देश चांद पर पहुंच रहा है, तो लोग आज भी इन सब चीजों पर भरोसा करते हैं.
लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। उत्तर प्रदेश की मोहम्मदी विधान सभा विधायक और विद्या सभा की प्राक्कलन समिति के सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह पर टोना टोटका किया जा। रहा है, जिसकी जानकारी खुद विधायक ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी हैं. दर्जा प्राप्त मंत्री और विधायक लोकेंद्र प्रताप 17 वीं और 18 वीं विधानसभा के सदस्य चुने जा चुके हैं। पूर्व में वो भाजपा के लखीमपुर के जिलाध्यक्ष भीं रहे हैं।

विधायक ने फेसबुक पर रविवार 1 अक्टूबर 23 को दिन में करीब 12 बजे फेसबुक पर एक पोस्ट डाली, जिसमे टोटका किए गए सामग्री के साथ, विधायक का चुनावी पोस्टर जिसमे फोटो भी लगा है, साफ दिख रहा है, पोस्ट डाली है. इस पोस्ट में विधायक ने लिखा है कि “
ये लो भाई इनसे भी मिलिए।
यह हमारे खिलाफ हमारा फ़ोटो रखकर टोना कर रहे हैं।
इनको पता नही मैं भोलेनाथ का अनन्य भक्त हूँ। ऐसे टोटकों से कुछ नही होने वाला।
मगर इन विकृत मानसिकता के लोग जो आज बीसवीं सदी में जब कि हमारा विज्ञान चन्द्रमा पर पहुंच गया तब भी यह लोग टोटकों पर भरोसा करते।
ईश्वर आपको सद्बुद्धि दे मित्र और मेरी शुभकामनाएं शुभाशीष भी आपको !!
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0337emxdrGFyNCy9qQ3VGwyK4N3DMR7fvWaTAMvLPc3xeoa7tt5qWXon9QCkuCtRrVl&id=100002877740965&mibextid=Nif5oz

घर से डेढ़ किमी दूर रास्ते पर मिला ये टोटका
टोना टोटका भले लोग आज इसको न मानते हों, लेकिन गांव में आज भी अगर किसी मोड़ पर ये पड़ा दिख जाए, तो लोग रास्ते बदल लेते हैं। विधायक के गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर रोरवा चौराहे के पास 25 नंबर ट्यूबल के पास ये टोटका पड़ा मिला है।
समर्थक चिंतित, अपने नेता के लिए कहीं प्रार्थना कर रहे तो कोई पोस्ट पर हिम्मत बढ़ा रहा
विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की पोस्ट पर उनके समर्थकों की चिंता दिख रहीं है। विधायक की पोस्ट को लगातार लोग शेयर कर रहे हैं, उनके समर्थक कमेंट में विधायक की सेहत और उनकी हिफाजत की प्रार्थनाएं कर रहे हैं।।





