गांधी – शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई,

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों और कार्यालयों में पुष्प अर्पण करने के साथ झंडा भी फहराया गया।

पलिया के मॉडर्न एम एम यू स्कूल में बच्चों को संबोधित करते प्रबंधक मोहम्मद वसीम

लखीमपुर खीरी /पलिया। महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई । पलिया के दुधवा रोड स्थित मार्डन एम.एम यू स्कूल में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर विद्यालय एमडी वसीम ने ध्वजारोहण कर उन्हें नमन करते हुए जन्मदिवस की बधाई दी। इसके पश्चात विद्यालय के छात्रों द्वारा राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य मंसूब हुसैन खान,अंदेज् कुमार,हाफ़िज आसिफ, सबा उस्मानी, रुकसाना,सोनम खान,शमा परवीन, आरजू फिरदौस सहित शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रहे।

गैलेक्सी एकेडमी स्कूल गुलरिया में गांधी शास्त्री जयंती धूम धाम से मनाई गई। मैनेजिंग डायरेक्टर अब्दुल सलीम खान ने ध्वजारोहण किया। और महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए याद किया। इस मौके पर सभी शिक्षकों ने दोनो महपुरुषों को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

चित्र पर माल्यार्पण करते एमडी अब्दुल सलीम खान

Leave a Comment