Gola: विधायक ने हैदराबाद में गौशाला का किया उद्घाटन

हैदराबाद में छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है, प्रशासन ने गोला तहसील के इस गांव में गौशाला का निर्माण कराया था, जिसका शुक्रवार को विधायक अमन अरविन गिरी ने उद्घाटन किया .

लखीमपुर / गोला । क्षेत्र के ग्राम हैदराबाद में बेसहारा पशुओं को संरक्षित करने के लिए बनकर तैयार हुए गौशाला का उदघाटन विधायक अमन गिरि ने शुक्रवार को फीता काटकर किया । गौशाला में टीन सेड,नांद, बैरिकेडिंग, भूसे के लिए हाल,गेट आदि की व्यवस्था की गई है।
इस गौशाला के शुरू कराने के लिए ग्रामीण काफी दिनो से इंतजार कर रहे थे। जिसके लिए ग्रामीण अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाने के साथ ही समाधान दिवस से लेकर जिला अधिकारी और मुख्यमंत्री तक से शिकायत कर चुके थे। दरअसल इलाके में घूम रहे दर्जनों गोवंशीय पशुओं के झुंड किसानों की खून पसीने से तैयार की गई फसलें खा रहे थे। साथ ही आलम यह है कि यह आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं, इस गौशाला में जिसमें तीन दर्जन से अधिक बेसहारा गौवंश संरक्षित किए गए हैं। महीनों से फरियाद लेकर भटक रहे ग्रामीणों को अब इससे निजात मिल गई है। खण्ड विकास अधिकारी विमल श्रीवास्तव, अपर वीडीओ हनुमान प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी संतोष कुमार ,पंचायत सेक्रेटरी अभिषेक सिंह, प्रधान आजाद अली,पंचायत मित्र शफीक मौजूद रहे।

Leave a Comment