औरंगाबाद निवासी प्राथमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षक शिक्षामित्र प्रभा मिश्रा को चार दिनों से बुखार आ रहा था, बीती रात गुरुवार को बैचेनी के कारण उच्च इलाज के लिए लखनऊ लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में निधन हो गया.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। प्राथमिक स्कूल भीखम देवता में तैनात शिक्षक शिक्षामित्र प्रभामिश्रा का गुरुवार की रात निधन हो गया। वो प्राथमिक शिक्षक संघ पसगवां अध्यक्ष पवन मिश्रा की पत्नी थीं।
बताया जाता है कि चार दिनों से प्रभा मिश्रा को बुखार आ रहा था, इधर कुछ तबियत सही हो गई थी। गुरुवार को अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया था, रास्ते में एक अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां उनका निधन हो गया।





