स्मैक के काले कारोबार में भी करते थे ईमानदारी, डिजिटल तराजू से माल देकर और QR कोड से लेते थे पेमेंट

खीरी पुलिस ने नशे के कारोबारियों के ऐसे हाईटेक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है, जो कि नशे के काले कारोबार को पूरी ईमानदारी से करते थे, यहां किसी से माल खरीदते या बेचते समय कम या ज्यादा न हो इसके लिए मिनी इलेक्ट्रोनिक तराजू और भुगतान में छुट्टा की किल्लत न पड़े इसलिए फोन पे का QR कोड से बिजनेश करते थे। मंहगी गाड़ी से चलते थे, तो कुछ ही दूरी पर दूसरे लोडर छोटा हाथी से माल निकाल देते थे।

भीरा : नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । यूपी के लखीमपुर जिले में पुलिस ने नशे के रूप में स्मैक का कारोबार करने वाले अंतराजनपदीय गिरोह के सात सदस्यों को पकड़ा है। ये लोग माल खरीदने और बेचने में सोना चांदी तौलने वाले डिजिटल तराजू का उपयोग करते थे, जिससे इनके ग्राहकों को माल कम न मिले। वहीं डिजिटल पेमेंट लेकर लेन देन करते थे। गिरोह के लोग प्रदेश के कई जिलों में माल सप्लाई करते थे, लखीमपुर में उन्होंने ऐसा गिरोह बना लिया था, जो कि बाहर से माल लेकर यहां पर नई पीढ़ी को अपना शिकार बनाते थे.

सीओ गोला प्रवीण यादव ने इसका खुलासा किया है. बताया कि भीरा थानाध्यक्ष निराला तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बाहरी लोग अपने जिले के भीरा थाना इलाके में आकर स्मैक बेचते हैं। ऐसे में थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने उप निरीक्षक प्रदीप उपाध्याय की अगुवाई में के टीम बनाकर जाल बिछाया. ऐसे में गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 295 ग्राम स्मैक बरामद किया है। बरामद स्मैक की बाजार में अनुमानित कीमत 30 से 40 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने 3 युवक को बस्तौला चौराहे से गिरफ्तार किया, इनकी निशानदेही पर चार अन्य युवक को भी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। भीरा पुलिस ने दो दिनों में कारवाही करते हुए जिन लोगों को गिरफ्तार किया उनमें जो सामान बरामद हुआ उससे पुलिस चौंक गई।

गिरफतार अभियुक्तों का विवरण

  • वलीउल्लाह खां उर्फ डॉक्टर पुत्र सम्सुल हसन खां उम्र करीब 42 वर्ष ,
  • मोहम्मद सादाब पुत्र सम्सुल हसन खां उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम शेरपुर कंडा थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत ,
  • मोहम्मद सलीम पुत्र सरफुद्दीन उम्र करीब 31 वर्ष निवासी ग्राम जहानपुर थाना गोला जनपद खीरी
  • बरामदगी : QR कोड और तराजू के अलावा अवैध तमंचा, चाकू भी बरामद हुए हैं। इनके पास से 132 ग्राम स्मैक तथा एक अदद देशी तमंचा 315 बोर दो अदद जिंदा कारतूस के साथ व दो नाजायज चाकू व एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू ,3 अदद एंड्राइड मोबाइल फोन एक कीपैड फोन बरामद एक फोन पे क्यू आर कोड,एक हौंडा कार रजि0न0 यूपी 21 बी ए 1545 , व एक मेस (छोटा हाथी)रजि0 न0 यूपी31ए टी 5149 बरामद हुई। पूछताछ में तीनो युवकों ने बताया कि वो लोग यह स्मैक गैर जनपद से खरीद कर यहां के सप्लायरो को पहुचाते थे । इसके बाद भीरा थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने एक टीम उपनिरीक्षक प्रदीप उपाध्याय ,कांस्टेबल चन्द्र मोहन त्यागी,कांस्टेबल अरविंद कुमार,कांस्टेबल संजय सिंह,कांस्टेबल विशाल कुमार,कांस्टेबल सोहित कुमार,कांस्टेबल प्रदीप चीमा के रूप में एक टीम बनाकर गिरोह के बताए सप्लायरों के पीछे लगाया। ऐसे में पुलिस ने बेलवा मलूकापुर में मेजर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र सरनैल सिंह उम्र करीब 35 वर्ष के घर छापामारी की। वहां से 163 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। वही क्षेत्र के ग्राम दरियाबाद निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र हरजिंदर सिंह उम्र करीब 22 वर्ष भी इस धंधे में संलिप्त है। इसके बाद पुलिस ने हरप्रीत की निशानदेही पर कमलजीत सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र लखविंदर सिंह उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम जहानपुर दाउदपुर, थाना फूलबेहड जनपद खीरी को मालपुर से गिरफ्तार किया। वही निशान देही पर हमीर हसन पुत्र अब्दुल हसन उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मोहल्ला राजेन्द्र नगर थाना गोला जनपद खीरी को गिरफ्तार किया। उसके पास से भी बरामद हुआ। गिरफ्तार सातों आरोपियों और बरामद स्मैक को लेकर भीरा थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु लखीमपुर खीरी भेज दिया गया।

Leave a Comment