
लखीमपुर खीरी। वामा सारथी, उ०प्र० पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस लाईन खीरी सभागार में नि:शुल्क सामान्य जांच स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।

वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अध्यक्षा वामा सारथी, डॉ0 कोमल साहा की मौजूदगी में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे डिप्टी सीएमओ डाक्टर धनीराम, डी.एम.ओ, डॉ0 हरिशंकर, डॉ0 दावा लामा व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ0 रोहित पाठक की उपस्थिति में पुलिस लाईन खीरी सभागार में पुलिस परिवारों के बच्चों एवं महिलाओं के लिए नि:शुल्क सामान्य जांच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में पुलिस लाईन में रहने वाले पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के अंतर्गत ब्लड प्रेशर व डायबिटीज आदि की जांच की गई एवं मौसम के अनुसार होने वाली बीमारियों जैसे- डेंगू व वायरल बुखार आदि से संबंधित बचाव के विषय में जानकारी प्रदान की गई।





