स्मैक तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम का हुआ सम्मान, गुरुद्वारा ठाठ नानकसर और व्यापारियों ने किया इस्तकबाल,

भीरा पुलिस टीम को किया गया सम्मानित।

ठाठ नानकसर गुरुद्वारा साहिब पड़रिया तुला के संत बाबा गुरमीत सिंह व डॉक्टरों ने किया पुलिसकर्मियों को सम्मानित।

लखीमपुर / पड़रिया तुला खीरी। क्षेत्र में फैल रहे स्मैक नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने वाली भीरा पुलिस की पूरी टीम को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए ठाठ नानकसर गुरुद्वारा के संत बाबा गुरुमीत सिंह व कस्बे के व्यापारियों व डॉक्टरों द्वारा सम्मानित किया गया।

बीते दिनों भीरा पुलिस ने स्मैक का कारोबार करने वाले एक अंतर्जनपदीय बड़े गिरोह का पर्दाफास करते हुए करीब चालीस लाख की स्मैक के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। भीरा पुलिस की इस कार्यवाही में पड़रिया तुला क्षेत्र से भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। कार्यवाही के बाद क्षेत्र के युवाओं में फैल रहे स्मैक जैसे घातक नशे पर काफी हद तक लगाम लगने की संभावना है। गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद से लगातार पूरे क्षेत्र में गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम की प्रसंसा हो रही है। मंगलवार के दिन पड़रिया तुला के ठाठ नानकसर गुरुद्वारा साहिब में पुलिस टीम के सम्मान के लिए एक सम्मान समारोह आयोजन किया गया। आयोजन में संत बाबा गुरुमीत सिंह व डाक्टर सतेंद्र कुमार यादव,पीके यादव,पूर्व प्रधानपति विजय सिंह,शम्भू दयाल वर्मा,सुमन वर्मा, सोनू एनसीसीशुक्ला द्वारा गिरोह को पकड़ने वाली भीरा पुलिस टीम को सम्मानित किया।

पड़रिया तुला पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात एसआई प्रदीप उपाध्याय,आरक्षी चन्द्र मोहन त्यागी,अरविंद कुमार,विशाल दक्ष,सोहित कुमार,सतेंद्र कुमार के सराहनीय कार्य के लिए अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बलविंदर सिंह,भूपेंद्र सिंह,जगीरा सिंह,रमेश गुप्ता,विजयकरन भरद्वाज,अमित वर्मा,जितेन्द्र कुमार यादव,श्याम खन्ना,हीरा सिंह सहित कस्बे के व्यापारी गण मौजूद रहे।

Leave a Comment