खीरी के गन्ना किसान वीरेंद्र शुक्ला का मनकापुर में हुआ सम्मान

पेशे से शिक्षक काम से किसान खीरी जिले के ‘वीरेंद्र शुक्ला’ को मिला गोंडा के मनकापुर चीनी मिल में सम्मान,

बलरामपुर ग्रुप की हेड अवंतिका सरावगी से पुरस्कार प्राप्त करते खीरी जिले के गन्ना किसान वीरेंद्र शुक्ला


लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। मनकापुर गोंडा में आयोजित किसान सम्मान समारोह में बलरामपुर ग्रुप की मालकिन अवंतिका सरावगी ने लखीमपुर के किसान शिक्षक वीरेंद्र शुक्ला को सम्मानित किया। वीरेंद्र शुक्ला को उत्तर प्रदेश में प्रति हेक्टेयर सर्वाधिक गन्ना उत्पादन करने और गन्ने की खेती में उत्क्रष्ट प्रबंधन के लिए स्म्रति चिन्ह, अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रदेश के नंबर 1 गन्ना उत्पादक और प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षक का पा चुके हैं खिताब,

वीरेंद्र शुक्ला खीरी जिले के बिजुआ ब्लॉक और कस्बे के रहने वाले हैं। वो पेशे से शिक्षक हैं, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बिजुआ ब्लॉक के अध्यक्ष हैं। वीरेंद्र सिर्फ अच्छे गन्ना उत्पादक ही नही है, वो अच्छे शिक्षक हैं, उनका स्कूल पूर्व माध्यमिक स्कूल बझेड़ा है, जो कि प्रदेश और जिले का उत्कृष्ट स्कूल का खिताब पा चुका है। खुद वीरेंद्र शुक्ला प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षक का सीएम आदित्यनाथ योगी के हाथों खिताब पा चुके हैं। (चूंकि वो खिताब इनकी मां को मिला था, क्यों कि वीरेंद्र शुक्ला चाहते तो वो गन्ने का उत्पादन अपने नाम वाले खेत में करते और खुद ही योगी जी से खिताब लेते, लेकिन वीरेंद्र ने मां को नाम और योगी जी के सामने मंच पर लाना था, इसलिए उन्होंने मां के नाम गन्ना उत्पादन लिस्ट में भेजा था).

वीरेंद्र शुक्ला की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाइयों का दौर जारी है। अगर आप भी गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में कोई जानकारी चाहते हैं, तो आप वीरेंद्र शुक्ला के नाम इस खबर के कॉमेंट में मैसेज देकर जवाब पा सकते हैं।।

Leave a Comment