Lakhimpur: केंद्रीय मंत्री टेनी ने फिर राहुल गांधी पर कसा तंज, बताया छलिया, जोकर….

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है, कि वो कोट के ऊपर जनेऊ पहन कर चलते हैं, उन्हे दिखावा करना है, वहीं राहुल गांधी के लोगों के बीच जाकर मिलने पर उन्हें ‘ राजा बाबू ‘ फिल्म के गोविंदा की तरह बताया, कहा कि वो रोज रोल बदल कर निकलते हैं, टेनी ने लगुचा में हुई जनसभा मे ये बात कही. उनका वीडियो उनके प्रतिनिधि अमरीश कुमार सिंह की फेसबुक पर लाइव हुआ, तब चर्चा का विषय बना, इससे पहले भी टेनी ने राहुल गांधी को 53 साल के बूढ़े की संज्ञा देकर कहा था.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने एक बार फिर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर टिप्पणी की है, टेनी ने सदर विधानसभा के लगूचा गांव में एक सभा में राहुल गांधी पर खूब तंज कसा, टेनी ने राहुल गांधी को अभिनेता गोविंदा की फिल्म राजा बाबू की तरह भेष बदलने वाला कहा, साथ ही उन के जगह जगह लोगों से मिलने पर कहा कि, एक गाना याद आता है, कि ‘कभी तू छलिया लगता है, कभी तो जोकर लगता है…

लगूचा में  सभा में केंद्रीय मंत्री ने अपना जनेऊ निकालकर दिखाते हुए कहा कि हम ब्राह्मण हैं इसलिए जनेऊ अंदर पहनते हैं, लेकिन राहुल गांधी जो खुद को ब्राह्मण साबित करने की कोशिश करते हैं वह कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। कहा कि बहुरूपिया की तरह सुविधाजनक रूप बदल लेते हैं। आगे कहा कि उनकी इन आदतों पर फिल्मी गाना सटीक बैठता है, कि कभी तू छलिया, लगता है कभी तू जोकर लगता है। साथ ही उनके लालू के साथ मटन बनाने की रेसिपी की वीडियो बनाकर प्रसारित करने पर कहा कि राहुल को चिंता मटन बनाने की है, देश की बढ़ाने की नही.

पहले भी एक सभा में राहुल गांधी की शादी को लेकर कर चुके हैं टिप्पणी

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी लगातार राहुल गांधी पर निशाना साधे हैं, वो ग्रामीण स्तर पर हुईं जन सभाओं में दो बार राहुल गांधी पर कटाक्ष कर चुके हैं.

मंत्री अजय मिश्र टेनी ने 4 सितंबर को भी सदर विधान सभा के एक गांव में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए तंज कसा था, कि ‘ उनकी शादी की उम्र निकल गई है, 53 साल के बुड्ढे की कहीं शादी होती हैं

एक बार फिर से मंत्री टेनी का ये बयान चर्चा में हैं,

Leave a Comment