पत्नी को करवा चौथ से एक दिन पहले दी थी मौत, भेजा गया जेल

पत्नी की हत्या का आरोपीलखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना इलाके के रूपन पुरवा गांव में शक्की मिजाज पति ने अपनी पत्नी की करवा चौथ से एक दिन पहले पीट पीट कर हत्या कर दी।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 16 चोटों के निशान आए हैं, और सिर पर भी चोट के निशान हैं।

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । रूपन पुरवा गांव में पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, इसलिए उसने दो माह पहले भी अपनी पत्नी के सिर के बाल भी काट दिए थे। पति इस पर भीं नही माना और बीती रात को मारपीट कर उसकी जान ले ली।

भीरा थाने की पंचायत के मजरा रुपनपुरवा निवासी विवेक का सोमवार की रात अपनी पत्नी सोनाश्री (28) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज पति ने पत्नी की पिटाई कर दी और इसके बाद उसका गला दबा दिया। मारपीट और गला दबाने से सोनाश्री की मौत हो गई। मौत का पता चला तो मृतका के पिता मटेहिया निवासी रतनलाल और अन्य परिजन गांव पहुंचे। घटना की सूचना भीरा थाना पुलिस को दी। मृतका के पिता रतनलाल की तहरीर पर पति विवेक के खिलाफ पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। रतनलाल ने बताया कि विवेक रात दिन नशे में धुत रहता है। कोई काम धंधा नहीं करता है। आए दिन पत्नी से विवाद और मारपीट करता था। नशे की लत के कारण घर का खर्च भी बमुश्किल चल पाता था। बीते तीन दिन से वह लगातार साेनाश्री से मारपीट कर रहा था। सोमवार की रात उसकी हत्या कर दी।

भीरा थाना इलाके के रुपनपुरवा निवासी सोनाश्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गंभीर चोट बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई, जबकि 17 चोटों शरीर पर पाई गईं। उधर, बुधवार को हत्यारोपी पति विवेक को पुलिस ने जेल भेज दिया।  थाने की ग्राम पंचायत बगियाखेड़ा के मजरा रुपनपुरवा निवासी विवेक ने पूछताछ में कबूला है कि उसने ही बांस के डंडे से अपनी पत्नी सोनाश्री (28) को पीटा था। इस बीच पड़ोस में ही कच्चे घर में दादा के साथ मौजूद उसके बच्चे और अन्य लोग आ गए। 

Leave a Comment