Lakhimpur: किशोरी की आत्महत्या के बाद संपूर्णा नगर कस्बे का माहौल बदला

संपूर्णा नगर में एक किशोरी के आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया. लोगों ने रोड जाम कर दिया. रोड जाम खुलवाने में पुलिस के फूले हाथ पैर,

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) ।बीते दिनों गुरुवार की शाम आपत्तिजनक वीडियो एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मानसिक रूप से आहत नाबालिक लड़की ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली! पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफतार किया है!
थाना सम्पूर्णानगर कस्बा के मुख्य तिराहे पर कमरे में एक लड़की की कमरे के फंदे में लटककर जान देने की जानकारी फैलने पर हड़कप  मच गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की माँ की तहरीर के आधार पर दूसरे समुदाय के जोहिद अख्तर पुत्र ज़ाहिद नूर, शोएब अख्तर, सोहिल अन्य लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश डालना शुरू कर दिया.

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री नाबालिक है, कस्बे का ही गैर समुदाय का युवक जोहिद अख्तर उसे लव जिहाद के उद्देश्य से अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसकी अश्लीलता की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था । जानकारी लगने पर नाबालिक लड़की जाहिद के घर पूछने पहुंचीं, तो जोहिद ने परिवार समेत मृतका व उसकी मां के साथ मारपीट की। मानसिक रूप से दुखी नाबालिक लड़की ने घर के सदस्यों की गैर मौजूदगी में कमरे में पंखें पर फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली।  पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा ।

मामले में  हिन्दू युवा वाहिनी और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्णानगर मुख्य तिराहे को रोड जाम कर प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी।  घंटों कड़ी मशक्कत के बाद थाना प्रभारी सियाराम वर्मा, चौकी इंचार्ज आदित्य यादव ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझा कर रोड से जाम खुलवाया ।  फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सेम्पल जांच के लिए भेजे गए।

थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है अन्य को पकड़ने के लिए टीम बनाकर दबिश डाली जा रही है।

Leave a Comment