बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने किसानों से छह नवंबर से 11 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है।

लखीमपुर/ गुलरिया । बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने किसानों के खाते में इस सत्र में की पहली एडवाइज भेज दी है.
गुलरिया चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह के मुताबिक किसानों से इस सत्र में खरीदे गए गन्ना का भुगतान 2023-24 सत्र की पहली किश्त 6 नवम्बर से 11 नवम्बर तक खरीदे गए गन्ने के भुगतान के रूप में 13 करोड़ 46 हजार 98 हजार रूपए बैंक एडवाइज के माध्यम से खाते में भेज दी है।





