गुलरिया चीनी मिल ने किसानों से 12 नवंबर 17 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने के भुगतान के रूप में दूसरी किस्त किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है।

लखीमपुर/ गुलरिया । बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने किसानों के खाते में इस सत्र में की दूसरी एडवाइज भेज दी है.
गुलरिया चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह के मुताबिक किसानों से इस सत्र में खरीदे गए गन्ना का भुगतान 2023-24 सत्र की दूसरी किश्त 12 नवम्बर से 17 नवम्बर तक खरीदे गए गन्ने के भुगतान के रूप में 16 करोड़ 86 लाख 26 हजार रूपए बैंक एडवाइज के माध्यम से खाते में भेज दी है। अब तक मिल ने 30 करोड़ 34 लाख से ज्यादा का भुगतान कर चुकी है.





