संविधान दिवस के मौके पर लखीमपुर खीरी के रंगीला नगर में संविधान को जानो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया


लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। नेहरू युवा केंद्र लखीमपुर खीरी एवं सतत आरोहणम संस्था रंगीला नगर के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस के अवसर पर विकासखंड नकहा के ग्राम रंगीला नगर में संविधान को जानो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी ग्रुप एवं प्रस्तावना लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीआईओएस डॉ. आर.के. जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रशेखर महाविद्यालय रामापुर के प्रधानाचार्य बी.वी. अवस्थी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार वर्मा एवं डॉ भारती जी के ने किया|
प्रतियोगिता में यह रहे विजेता
प्रस्तावना लेखन जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया जायसवाल एवं द्वितीय स्थान साक्षी जायसवाल ने प्राप्त किया, वही सीनियर वर्ग में राधा वर्मा ने प्रथम स्थान व मान्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में इस श्लोक शर्मा योगेश पाठक के ग्रुप को प्रथम स्थान, ललित मिश्रा विद्या प्रकाश गौड़ के ग्रुप को द्वितीय स्थान एवं साक्षी जायसवाल हर्षित मिश्रा के ग्रुप को तृतीय स्थान मिला . वहीं सीनियर वर्ग में मोहिनी राज अलका मौर्य के ग्रुप को प्रथम स्थान, मायदा खातून प्रीति वर्मा के ग्रुप को दूसरा स्थान शालू मौर्या राधा वर्मा के ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि के द्वारा ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हमें न सिर्फ स्वतंत्र भारत का नागरिक होने का अहसास हो रहा है , बल्कि संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों से सभी नागरिकों को अपना हक भी मिल रहा है।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक अमित मौर्य, महेश कुमार, देवेंद्र पाल, सविता गोस्वामी दुर्गा प्रसाद एवं सतत आरुम संस्थान के सदस्य प्रकाश शर्मा, सुधाकर शर्मा, आलोक प्रशांत, हिमांशु, श्रद्धा पाठक एवं भारी संख्या में ग्राम वासी व युवा उपस्थित रहे|





