संविधान बचाने के लिए एक और लड़ाई लड़ने की करें तैयारी: रवि प्रकाश वर्मा

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। संविधान दिवस के मौके पर गोला तहसील के लंदनपुर गांव में आयोजित जनसभा में संविधान बचाने की कसम खाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रशासन प्रभारी, प्रो. रतन लाल , वीरेंद्र सिंह यादव पूर्व न्यायाधीश (उच्च न्यायालय) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व सांसद (लोक सभा/राज्य सभा), प्रोफेसर राजेंद्र वर्मा , प्रोफेसर राजेंद्र वर्मा, राजकुमार, प्रहलाद पटेल जिलाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार एड., आर.रिसाल अहमदश्री सलमान खान जी जिन्होंने बताया कि बाबा साहेब जी ने कमज़ोरों, दलितों, पिछड़ों और कमज़ोरों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हमें संविधान की ताकत दी है। जो ताकतें इस संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं, हम सबको एक साथ मिलकर ऐसी ताकतों से लड़ना है, और संविधान की रक्षा करनी है।
इस कार्यक्रम में कई गाँवों के हजारों की तादात में युवा, महिलाएं, बुज़ुर्ग एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment