प्रमोटेड इंस्पेक्टर के कंधे पर एसपी ने लगाए सितारे

जिला खीरी के कई थानों में तैनात रहे उप निरीक्षक अजय कुमार राय वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक पद पर प्रोन्नति हुई है, एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा ने इंस्पेक्टर के कंधे पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी दी है.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने पर थानाध्यक्ष खमरिया अजय कुमार राय को पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा ने उनके कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर शुभकामनायें दीं।

जनपद खीरी में तैनात थानाध्यक्ष खमरिया अजय कुमार राय को वरिष्ठता के आधार पर पुलिस निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी गणेश प्रसाद साहा ने थानाध्यक्ष खमरिया अजय कुमार राय के कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उन्हें बधाई दी । एसपी खीरी ने निरीक्षक के पद पर सफल व उत्कृष्ठ कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment