किसानों के गन्ने का पेमेंट देकर चीनी मिल भुगतान में बनी अव्वल

गुलरिया चीनी मिल ने किसानों से 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने के भुगतान के रूप में पांचवी किस्त किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है।

लखीमपुर/ गुलरिया । बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने किसानों के खाते में इस सत्र में की पांचवी एडवाइज भेज दी है.

गुलरिया चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह के मुताबिक किसानों से इस सत्र में खरीदे गए गन्ना का भुगतान 2023-24 सत्र की पांचवी किस्त 29 नवम्बर से 1 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने के भुगतान के रूप में 8 करोड़ 52 लाख 90 हजार रूपए बैंक एडवाइज के माध्यम से खाते में भेज दी है।

चीनी मिल ने अब तक मिल ने 71 करोड़ 92 लाख से ज्यादा का भुगतान कर चुकी है.

Leave a Comment