संत रंजीत सिंह मेमोरियल अकादेमी स्कूल के वार्षिकोत्सव में देशभक्ति प्रस्तुति के साथ बेटियों की शिक्षा, समाज की झकझोर देने वाले मुद्दों पर बच्चों ने प्ले प्रस्तुत किए. जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

लखीमपुर / बिजुआ खीरी-: बसही के संत रंजीत सिंह मेमोरियल अकादमी में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व विशिष्ट के रुप में खमरिया थाना अध्यक्ष अजय राय मौजूद रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हुई. उसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा पंजाबी गानो और देशभक्ति प्रस्तुति ने आए हुए लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है। जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है।
विशिष्ट स्थिति के रूप में पहुंचे खमरिया थानाध्यक्ष अजय राय ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज का दौर शिक्षा व विज्ञान का दौर है एवं इस दौर में अशिक्षित व्यक्ति का समाज में कोई महत्व नहीं है।
साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे फ्रेंड्स फॉर एवर के अध्यक्ष राजपाल सिंह कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की भी आवश्यकता है।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुखपाल सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया। प्रधानाध्यापक आलोक मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रतुति की।कार्यक्रम का संचालन हरप्रीत कौर के साथ कक्षा 9 की छात्रा नंदनी दीक्षित और अर्चित ने किया. इस अवसर पर राहुल नयन मिश्रा , क्षितिज मिश्रा, आरडी शर्मा, राम प्रसाद, निलेश गौतम, उप प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार, क्वार्डीनेटर रंजीत रंधावा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं अतिथि के रूप में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक और गन्ना किसान वीरेंद्र शुक्ला , प्राथमिक शिक्षक संघ बिजुआ क्यू अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
वहीं कक्षा नौ के छात्रों की ऐसी प्रस्तुति कि पूरा प्रांगण देशभक्ति के नारों सें गूंजा,
वार्षिकोत्सव में कक्षा 9 के छात्र अनस, शाबान, अमन, हिमांशु, लोकेश, आयुष, मिलन, असद, नावेद हसन , नावेद अली , जुबेर, समेत बच्चों ने देशभक्ति से परिपूर्ण जय हो पर प्रस्तुति दी, प्रस्तुति के दौरान छात्रों ने तिरंगे के साथ स्टंट किए। छात्रों के स्टंट और जय हो गीत के बोल से पंडाल में बैठे लोग खड़े होकर भारत माता की जय के जयकारे लगाने लगे.





