जेल में बंद कैदियों के बीच पयामे इंसानियत फोरम संगठन ने समाजसेवी की तरफ से उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण कराया.

सीतापुर(theuptopvoice) । सामाजिक संस्था पयामे इंसानियत फोरम की सीतापुर यूनिट की ओर से सीतापुर जिला जेल में बंदियाें को कंबल वितरित किए गए, तथा जेल में बंद महिलाओं के छोटे बच्चों को गर्म कपड़े आदि दिए गए,

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीतापुर एडीजे व विधिक प्राधिकरण संस्था के सेक्रेटरी अभिषेक उपाध्याय मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे, तथा विशिष्ट अतिथि गोपाल शास्त्री प्रधान पुजारी लालता देवी मंदिर काली पीठ मिश्रित व मौलाना अब्दुल अली हसनी नदवी, हकीम मुशीर अहमद खान सेहुआपुर उपस्थित रहे। सीतापुर जेल के सुपरीटेंडेंट सुरेश कुमार सिंह की उपस्थित में अतिथियों के द्वारा बंदियाें को कम्बल व गर्म कपड़े वितरित किए गए।
इस अवसर पर एडीजे अभिषेक उपध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि हर इंसान के अंदर एक अच्छा और एक खराब इंसान होता है, जिसे इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के द्वारा उचित सुविधाएं प्रदान करके आपके अंदर के अच्छे इंसान को जगाने की कोशिश की जाती, अगर आप सब अपनी गलतियों को सुधारने का संकल्प लें तो यह कोशिश सार्थक हो जाएगी।






