भीरा थाना इलाके के रुद्रपुर गांव में पति पत्नी के बीच न जाने ऐसा क्या हुआ कि पत्नी ने देर रात फांसी लगा ली, सुबह तड़के पति ने जब अपनी पत्नी को फंदे पर लटकता देखा तो कुछ देर बाद उसी फंदे से खुद फांसी लगा ली. दोनो का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया.

लखीमपुर ( खीरी)theuptopvoice । भीरा थाना इलाके के रुद्रपुर गुलरिया गांव में पांच माह पहले विवाह के बन्धन में बंधे पति पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक परिवार के लोगों ने किसी भी कानूनी कारवाई से इंकार कर दोनो शवों का अंतिम संस्कार कर दिया. पति पत्नी की आत्महत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेने को बात भी की , लेकिन दोनो के पिता ने शव जबरदस्ती ले जाने पर पुलिस के सामने खुद ही फांसी लगाने के लिए दौड़ पड़े, इसके बाद पुलिस पीछे हट गई।


रुद्रपुर निवासी कुलदीप यादव के पुत्र आलोक (21) का विवाह सात माह पूर्व भीरा थाने के ही देवरिया निवासी पूजा (20) के साथ विवाह हुआ था। परिवार वालों के मुताबिक शादी के कुछ दिनों के बाद पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा. किसी तरह परिवार के लोग दोनों को समझाकर झगड़ा निबटा देते थे। शनिवार शाम को भी दोनो पति पत्नी के बीच भी थोड़ा विवाद हुआ था. घर के लोगों ने दोनो समझा बुझा दिया। लेकिन न जाने पूजा के मन में ऐसा क्या बैठ गया कि सुबह उसका शव पास के कमरे में फंदे से लटका मिला. सुबह करीब पांच बजे आलोक ने सबसे पहले पत्नी को फंदे पर लटका देखकर रोता हुआ घर वालों को जगाने लगा. परिवार के लोग बहू को फंदे पर लटकता देखकर भौंचक गए, और घर से बाहर आकर लोगों को सूचना देने लगे.
पत्नी को फंदे से उतार कर उसी दुप्पटे से लटक गया आलोक,
परिवार के लोग घर के बाहर थे, पत्नी को फंदे पर लटकता देखकर आलोक वहीं बैठकर रोने लगा. इस बीच उसने फंदे से पत्नी को उतार कर नीचे लिटाया और खुद उसी फंदे पर फांसी लगा ली. घर के लोग जब तक कमरे में पड़ोसियों के साथ पहुंचे वहां पर आलोक फंदे से लटका मिला. बेटे और बहू के फांसी लगा लेने से परिवार में चीख पुकार मच गई.
सूचना पर पहुंची पुलिस, परिवार ने कारवाई से किया इंकार

पति पत्नी के आत्महत्या की खबर सुनकर बिजुआ पुलिस चौकी इंचार्ज चेतन तोमर गांव पहुंचे, तब तक मृतका पूजा के परिवार के लोग भी आ चुके थे, दामाद और बेटी के साथ शव देखकर मायके पक्ष के लोगों ने किसी कारवाई से इंकार कर दिया. पिता ने कहा कि दोनों ने अपनी औलाद खोई है, अब किसी पर दोष लगाकर क्या करेंगे । इसके बाद दोनों के शव अंतिम संस्कार के लिए चले गए. इस बात की जानकारी कोतवाली इंचार्ज निराला तिवारी मौके पर पहुंच गए. लेकिन दोनो पक्ष के लोग पुलिस के सामने पोस्टमार्टम की कारवाई से इंकार कर दिया.





