भीरा थाना इलाके में नशे के कारोबार करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, खास बात ये है कि सभी एक ही गांव के हैं. अभी इनसे खरीद फरोख्त करने वालों पर भी पुलिस एक्शन बाकी है.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । भीरा पुलिस ने रायपुर गांव के पांच लोगों को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार कर उनके पास 290 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है,
थाना भीरा पुलिस ने ग्राम रायपुर से 290 ग्राम अवैध नशीला पाउडर अल्प्राजोलम बरामद करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनमे बृजमोहन सिह, मनोहर लाल, संदीप कुमार, प्रतीक और अकील निवासी ग्राम रायपुर थाना भीरा जनपद खीरी शामिल हैं. पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अकील पर इससे पहले भीरा थाने में धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पड़रिया तुला के एसआई संदीप यादव , सिपाही चन्द्रमोहन त्यागी, विशाल कुमार और सोहित कुमार शामिल रहे.





