सबसे ज्यादा गन्ना सप्लाई करने वाले किसान जगमोहन को मिला सम्मान

किसान दिवस के मौके पर गुलरिया चीनी मिल में ऐरा गन्ना समिति के भूलनपुर निवासी किसान ने बीते सत्र में सबसे ज्यादा गन्ना सप्लाई की थी.

किसान दिवस पर पर मिला सम्मान,

लखीमपुर / गुलरिया । चीनी मिल को सबसे ज्यादा गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान को गुलरिया मिल की तरफ से सम्मानित किया गया। ये सम्मान इस बार ऐरा गन्ना विकास समिति क्षेत्र के भूलनपुर गांव निवासी किसान जगमोहन को मिला है.

गुलरिया चीनी मिल ने एरा गन्ना विकास समिति के गांव भूलनपुर निवासी किसान जगमोहन को मिल में सत्र 2022-23 में सर्वाधिक गन्ना सप्लाई किए जाने पर सम्मान दिया है। किसान जगमोहन ने सत्र में 4940.50 कुंतल गन्ना सप्लाई किया था। गुलरिया चीनी मिल में आयोजित कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. मैनेजर सिंह, गुलरिया चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह और महा प्रबंधक (गन्ना) अनिल कुमार सिंह ने सम्मानित किया. किसान जगमोहन ने बताया कि उन्होंने वैज्ञानिक तकनीक से 14201, 0118 और 15023 गन्ना उत्पादन कर अधिक उत्पादन पाया है।

Leave a Comment