हादसे में स्कूल जा रहे भाई बहन का एक्सीडेंट, बहन की मौके पर मौत भाई घायल,

लखीमपुर खीरी जिले में सुबह सुबह सड़क हादसे में स्कूल जा रहे सगे भाई – बहन दुर्घटना का शिकार हो गए, हादसे में बहन नवदीप कौर की मौत हो गई, जब कि भाई करतार सिंह घायल हो गया. हादसा एक स्कूल बस से होना बताया जा रहा है. दुर्घटना का वीडियो एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में रिकार्ड भी होने की खबर है.

सूना पड़ा आंगन: हादसे के बाद घर के सभी लोग मौके अस्पताल पहुंचे

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । भीरा लखीमपुर स्टेट हाईवे पर अलसुबह हुए एक हादसे में स्कूली छात्रा की मौत हो गई, जब कि बाइक चला रहा बड़ा भाई हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनो भाई बहन रोज की तरह एक बाइक से सवार होकर महेवागंज के ग्रीनफील्ड स्कूल जा रहे थे, बताते हैं कि तभी पीछे से एक स्कूली बस ने उन्हे टक्कर मार दी .

घायल भाई करतार

सुंदरवल इलाके के करतारपुर अमकोटवा निवासी कुलविंदर सिंह का पुत्र करतार सिंह 19 और पुत्री नवदीप कौर 17 बाइक से महेवागंज स्थित ग्रीनफील्ड अकैडमी स्कूल आ रहे थे. दोनो भाई – बहन कक्षा 12 में पढ़ते थे। बुधवार की सुबह दोनों भाई- बहन बाइक से स्कूल जा रहे थे. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी. बस छात्रा को रौंदते हुए निकल गई.

हादसे में घायल हुई नवदीप कौर की मौत हो गई

नवदीप की मौके पर ही मौत हो गई. भाई करतार गंभीर रूप से घायल हो गया है. जहां स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को द, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया.

Leave a Comment