गुलरिया चीनी मिल ने 16 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भेजा भुगतान

लखीमपुर खीरी । गुलरिया चीनी मिल ने किसानों से 14 से 16 दिसंबर तक खरीदे हुए गन्ने का भुगतान कर दिया है।

चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ना भुगतान का 8 करोड़ 88 लाख 91 हजार रुपए किसानों के खाते में भेज दिए हैं।

चीनी मिल ने अभी तक 116 करोड़ 47 लाख 64 हजार रुपए गन्ने के भुगतान के रूप में भेज चुकी है। मिल प्रबंधन ने अपील की है कि किसान मिल में साफ सुधरा गन्ना लेकर आएं।

Leave a Comment