गुरुवार को कोहरे के कारण बाइक सवार भाई बहन को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। भाई – बहन बीएससी स्नातक की परीक्षा देने धौरहरा इलाके के रसूलपुर में स्थिति डिग्री कॉलेज जा रहे थे.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। सिसैया से धौरहरा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने परीक्षा में शामिल होने जा रहे बाइक सवार भाई – बहन को रौंद दिया, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। दोनो परीक्षा देने रसूलपुर के डिग्री कॉलेज जा रहे थे.

घटना सुबह करीब 8 बजे की है, धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के अभयपुर निवासी धर्मेंद्र मौर्या के पुत्र पंकज मौर्या (21) और पुत्री सुषमा (20) बीएससी की परीक्षा देने बाइक से चौधरी बेचे लाल महाविद्यालय जा रहे थे. तभी बबुरी मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनो को टक्कर मारकर रौंदते हुए निकल गई.
सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। धौरहरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्यवाई की जा रही है।





