बॉर्डर पर सुरक्षा जांचने पहुंचे एसपी खीरी, नए साल से पहले सतर्कता बढ़ाई,

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। नए साल पर भारत नेपाल देश के बॉर्डर एरिया पर सुरक्षा चाक चौबंद रखने के लिए खीरी पुलिस की मुस्तैदी जांचने एसपी खुद बॉर्डर पर पहुंचे।

हर आने जाने वाले का बनेगा डाटा रजिस्टर

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने गौरीफंटा नेपाल बॉर्डर की चेकिंग व निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । बाॅर्डर क्षेत्र के कवच आउट पोस्ट, समस्त बैरियर/चेक पोस्ट तथा एसएसबी चेकपोस्ट पर सतर्क व मुस्तैद रहकर आगामी नववर्ष के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना के विरुद्ध सतत निगरानी व संदिग्ध गतिविधियों पर ड्रोन कैमरे तथा डॉग स्क्वॉड की सहायता से सतत् दृष्टि बनाए रखते हुए सघन चेकिंग हेतु निर्देश दिए गए।

ड्रोन से राखी जायेगी नजर

साथ ही आवागमन करने वाले समस्त व्यक्तियों की रजिस्टर में एंट्री करने व उनकी पहचान मुस्तैद करने तथा अवैध तस्करी एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस टीम व एसएसबी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment