दिसंबर के आखिरी दिनों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. कोहरा और ठंड के प्रकोप के चलते यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद होने के आदेश जारी हो गए हैं.

टीम डिजिटल (TheUpTopVoice) । दिसंबर माह समाप्त होते होते मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. कोहरा और ठंड के कारण प्रदेश के कई जिलों के बेसिक स्कूलों में छुट्टी भी हो गई हैं.
लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने 29 और 30 दिसंबर को शीतलहर के कारण अवकाश घोषित किया है. अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, इटावा के जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए डॉ. (राजेश कुमार) , आगरा जिले में , सुल्तानपुर चित्रकूट जिले के बीएसए लव प्रकाश यादव, गौतमबुद्ध नगर में दो दिन का अवकाश रहेगा। वहीं लखीमपुर, अमरोहा और बहराइच जिले में स्कूल के समय का बदलाव किया गया है, अब लखीमपुर समेत इन जिलों में सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे।





