हड़ताल खत्म: फिर भी पलिया बस यूनियन पर नही पहुंचे ड्राइवर

सरकार ने फिलहाल नए कानून को लागू करने की तारीख टाल कर मौजूदा समय में हड़ताल खत्म होने का ऐलान कर दिया हो, लेकिन प्राइवेट बस के पहिए थमे हुए हैं, यूपी के पलिया लखीमपुर प्राइवेट बस यूनियन पर ड्राइवर नही पहुंचे हैं, जिससे अभी इस यूनियन की 108 बस के पहिए थमे हैं.

बसों के थमे हैं आज भी पहिए

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। हिट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देश में लागू ड्राइवर्स हड़ताल भले ख़त्म हो गई हो, लेकिन इस हड़ताल का असर तीसरे दिन पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट पर दिख रहा है. उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट यूनियन, पलिया लखीमपुर बस यूनियन से बस नही चल सकीं हैं, जिससे लखीमपुर से पलिया होकर गौरीफंटा (नेपाल बॉर्डर ) ,दुधवा, खजुरिया (संपूर्णानगर) , निघासन, के लिए बसें नहीं चल सकीं हैं।

पलिया बस यूनियन से करीब इस समय 108 बसों का संचालन होता है, जिसमे पलिया एरिया रूट की बस निघासन, मैलानी, खजुरिया लखीमपुर तक जाती हैं. वहीं पलिया से गौरीफंटा रूट (नेपाल बॉर्डर) ,पलिया से दुधवा (चंदन चौकी ) रोड, पलिया से लखीमपुर ,निघासन को जाती हैं। इन पर 324 ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर समेत 400 कर्मचारी काम करते हैं.

मैनेजर कौशल किशोर शुक्ला ने हड़ताल के संबंध में बताया कि पलिया यूनियन कार्यालय पर अभी ड्राइवर नही पहुंचे हैं. कुछ ड्राइवर आए हैं, लेकिन अभी तक बसों के संचालन के संबंध में उन्होंने कोई बात नही बताई है।

Leave a Comment