
लखीमपुर खीरी theuptopvoice । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ने रविवार को कई थानेदारों का तबादला किया और कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर भेजा है. इसके अलावा कई थानेदारों की थानेदारी तक चली गई. वहीं कईयों को थानेदारी की नई जिम्मेदारी मिली है. दो को गैर जिले भेजा गया है.

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने जिले में कई कोतवाली और थाना प्रभारी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है, साथ ही दो थाना प्रभारी का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है । सदर कोतवाल चन्दशेखर सिंह को मोहम्मदी और मोहम्दी कोतवाल अंबर सिंह को सदर लखीमपुर की कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है. वहीं भीरा कोतवाली इंचार्ज निराला तिवारी को खमरिया थाना का चार्ज मिला है, और थाना खमरिया के इंचार्ज निरीक्षक अजय कुमार राय को गैर जनपद स्थांतरण किया गया है. भीरा का चार्ज अब फरधान उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार को सौंपा गया है. यही नहीं निघासन थानाध्यक्ष श्रद्धा सिंह को नीमगांव, नीमगांव थानाध्यक्ष कौशल किशोर को फरधान भेजा गया है,
इसके अलावा खीरी थानाध्यक्ष हमुमंत लाल तिवारी और खमरिया थानाध्यक्ष अजय कुमार राय का गैर जनपद स्थांतरण होने के कारण उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। खीरी थाने का चार्ज अब अजीत कुमार के पास होगा, अजीत कुमार अभी तक हैदराबाद के थानाध्यक्ष थे। वहीं एसपी के पीआरओ दीपक तिवारी को हैदराबाद भेजा गया है. वहीं अमित कुमार भदौरिया थानाध्यक्ष मैगलगंज से सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है. पंकज त्रिपाठी को थानाध्यक्ष ईशानगर से मैलानी थानाध्यक्ष बनाकर भेजा गया है.





