
डिजिटल टीम । संजय सिंह दिल्ली शराब घोटाला केस में जेल में बंद हैं. इस नामांकन के बाद वह एक बार फिर राज्यसभा सांसद प्रत्याशी होंगे. 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अदालत ने उन्हें नामांकन पत्र भरने की अनुमति दे दी थी. सोमवार को आम आदमी पार्टी की ओर से स्वाति मालीवाल, एनडी गुप्ता और संजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. तीनों को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. संजय सिंह ने जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच आकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
27 जनवरी को जिन सांसदों का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें संजय सिंह भी हैं। संजय सिंह इस समय शराब घोटाले में जेल में बंद हैं, इससे पहले उन्होंने दिल्ली की एक अदालत में अपील कर नामांकन दाखिल करने के लिए हस्ताक्षर करने की अनुमति मांगी थी, जिस पर अदालत ने उन्हें अनुमति दे दी थी.





