सर्दी से बचने को जलाई थी कोयले की अंगीठी, उसी धुएं से दो बच्चों का घुट गया दम

लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी कस्बे में एक परिवार सर्दी से बचने के लिए कमरे में धधकती आग रख कर सो गया, सुबह तक कमरे में सोए हुए दो बच्चों की दम घुट जाने से मौत हो गई, जब कि माता – पिता की भी हालत गंभीर बनी हुई है.


लखीमपुर खीरी(theuptopvoice)। यूपी के लखीमपुर खीरी में सर्दी से बचने के लिए कमरे में जली अंगीठी के धुएं से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जब कि माता जी पिता की हालत गंभीर बनी हुई है, घटना मैलानी कस्बे की है. 

मैलानी के मोहल्ला ईदगाह में खुटार रोड पर रहने वाले राम प्यारे ने बताया कि उनके पुत्र रमेश विश्वकर्मा की पत्नी रेनू विश्वकर्मा की तबियत बिगड़ गई थी। इसलिए उसने सोमवार रात सर्दी से बचने के लिए कमरे में जलती अंगीठी रख ली थी। कमरे में रमेश विश्वकर्मा (38), उसकी पत्नी रेनू (35), बेटी अंशिका (आठ) और बेटा कृष्णा (सात) थे। ये सभी कमरे में जलती अंगीठी रखकर ही सो गए।

सुबह सात बजे तक रमेश के न उठने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। किसी के न जागने पर खिड़की से झांके तो सब बेसुध दिखाई दिए। अनहोनी की आशंका से खिड़की से हाथ डालकर दरवाजे का खोला गया। अंदर जाने पर पता चला कि सभी लोग बेहोशी की हालत में हैं। आनन-फानन में सबको निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने अंशिका और कृष्णा को मृत घोषित कर दिया


सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं वहीं दंपति की हालत गंभीर रूप से ख़राब होने पर लखनऊ अस्पताल रेफर किया गया हैं।
पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई हैं।

Leave a Comment