लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत बचा रही 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने थाने पहुंच कर मामले की जानकारी ली है.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । भीरा थाना बिजुआ पुलिस चौकी इलाके के गांव में 14 साल की किशोरी और उसका भाई दिन में खेत बचा रहे थे. उसका भाई घर की तरफ चला गया. तभी उधर से गुजरे तीन युवकों ने उससे छेड़ छाड़ की. आरोप है कि एक युवक उसे गन्ने के खेत में खींच कर ले जाने लगा. शोर सुनकर खेतों में मौजूद लोग पास पहुंचे , इस बीच आरोपी भाग खड़े हुए. मामले में एक के खिलाफ तहरीर दी गई हैं, जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कारवाही शुरू कर दी है, नामजद आरोपी दूसरे समुदाय का है.
भीरा कोतवाली के बिजुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव में जंगल के किनारे एक 14 साल की किशोरी खेत बचा रही थी. तभी उधर से पास के गांव का युवक अपने साथियों के साथ गुजरा, किशोरी को अकेला देखकर युवक की नियत शराब हो गई. किशोरी को गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगे, एक आरोपी ने रेप का भी प्रयास किया. किशोरी के शोर मचाने पर पास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण दौड़ कर आ गए,
लोगों को आता देखकर आरोपी भाग खड़े हुए. भीरा पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया था. थाने पहुंचे परिवार के लोगों ने एक दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी गणेश प्रसाद ने भीरा पहुंचकर किशोरी और परिवार वालों से बातचीत की. मामले में किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है. कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि तहरीर एक युवक के खिलाफ मिली है, अगर जांच में कोई अन्य भी सामने आया तो उसके खिलाफ भी कारवाही की जायेगी.





