
लखीमपुर खीरी । गुलरिया चीनी मिल ने किसानों से 15 से 21 जनवरी तक खरीदे हुए गन्ने का भुगतान कर दिया है।
चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से 15 से 21 जनवरी तक खरीदे गए गन्ना भुगतान का 20 करोड़ 94 लाख 20 हजार रुपए किसानों के खाते में भेज दिए हैं।
चीनी मिल ने अभी तक 220 करोड़ 48 लाख 13 हजार रुपए गन्ने के भुगतान के रूप में भेज चुकी है। मिल प्रबंधन ने अपील की है कि किसान मिल में साफ सुधरा गन्ना लेकर आएं।





