असलहा लेकर घूम रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, पहले से लूट का दर्ज था मुकदमा,

खीरी पुलिस ने अपराध की नियत रखने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है, गुरुवार को बिजुआ इलाके में एक युवक की तलाशी में अवैध असलहा बरामद हुआ, वो पहले लूट के मुकदमे में जेल जा चुका है.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। जिले में अपराध में लिप्त अराजकतत्वों पर निगाह रखने और उनकी धर पकड़ के लिए अभियान जारी है,

भीरा थाना इलाके के बिजुआ पुलिस चौकी इंचार्ज चेतन तोमर ने चेकिंग के दौरान एक युवक की तलाशी ली, इस दौरान उसके पास अवैध रूप से एक नाजायज असलहा और एक कारतूस बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आए युवक का नाम नागेश है, जो कि बिजुआ कस्बे का ही रहने वाला है. इससे पहले नागेश साल 2020 आईपीसी की धारा 392 और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी चेतन तोमर, उपनिरीक्षक राम बाबू शर्मा, हेड कांस्टेबल राजू वर्मा, कुलदीप कुमार, अनुज यादव और का. मोहित शामिल रहे.

Leave a Comment