योगी सरकार का तोहफा किसानों को मिला,

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को 20 रुपए कुंतल बढ़ाया है, ऐसे में गुलरिया चीनी मिल ने 11 करोड़ 38 लाखसे अधिक का अतिरिक्त भुगतान किसानों को भेजा है,

योगी सरकार ने दो साल बाद गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी की है, साल 2023 – 24 सत्र के लिए सरकार ने गन्ना मूल्य में 20 रुपए कुंतल बढ़ाया है। ऐसे में चीनी मिल ने बढ़े गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के खाते में भेजा है,

गुलरिया चीनी मिल ने 24 जनवरी तक किसानों को पूर्व निर्धारित रेट से भुगतान किया था.वहीं बढ़ा हुआ रेट का अंतर भुगतान के रूप में किसानों के खाते में 11 करोड़ 38 लाख 41 हजार भेजा है। चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया कि चीनी मिल समय से किसानों को भुगतान करने को तत्पर है।

28 जनवरी तक का किया गन्ना भुगतान

गुलरिया चीनी मिल ने 25 जनवरी से 28 जनवरी तक खरीदे गए गन्ना का भुगतान किसानों को कर दिया है। 12 करोड़ 66 लाख 17 हजार का भुगतान किया है.

यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया कि चीनी मिल ने अंतर भुगतान सहित 254 करोड़ 5 लाख 71 हजार का भुगतान किसानों को बैंक एडवाइज के माध्यम से भेज दिया है.

Leave a Comment