जीवनदीप संस्था ने सीतापुर जिले के हरगांव में एक कार्यक्रम में हावर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका से आए अतिथियों का सम्मान किया, साथ ही अपने उपभोक्ताओं को लकी ड्रॉ के माध्यम से घरेलू उपकरण बांटे, कार्यक्रम कारागार मंत्री सुरेश राही मौजूद रहे.

सीतापुर /लखीमपुर (theuptopvoice)। जीवनदीप संस्थान ने हावर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका से आने वाले ब्रैडले रिचर्ड और मुनीर खान को सम्मानित किया.
जीवनदीप की तरफ से सीतापुर जिले के कस्बा हरगांव में लकी ड्रा का आयोजन किया गया जिसमें लकी ड्रॉ कूपन बच्चों के माध्यम से निकलकर उपभोक्ता को उनके ईनाम की वस्तुएं प्रदान की गई।
आपको बताते चलें कि जीवनदीप कंपनी की कई यूनिट हैं, जीवनदीप फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाते हैं जीवनदीप का प्रारंभ 1999 में छोटे स्तर पर हुआ था आज संस्था ने बहुत अधिक प्रसार किया है और जनपद लखीमपुर खीरी के कर दाताओं में अच्छे स्तर पर है।
जीवनदीप की तरफ से सीतापुर जिले के हरगांव कस्बे में लकी ड्रा का आयोजन किया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कारागार मंत्री सुरेश राही मौजूद रहे.कारागार मंत्रीने बताया कि कंपनी असहाय और गरीबों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है, उन्होंने कह कि हमने खुद देखा है लखीमपुर में कचहरी के समीप संस्था वहां शाम को 7:00 बजे गरीबों असहायों को भोजन करवाती है। नगर पंचायत हरगांव अध्यक्ष गफ्फार खान ने बताया कि कंपनी के प्रोडक्ट वाकई उच्चतम क्वालिटी के है, उन्होंने प्रोडक्ट की सराहना की।इस लकी ड्रा के आयोजन में ग्राहकों को फ्रिज वाशिंग मशीन साइकिल इत्यादि उपहार दिए गए। वाशिंग मशीन मनीष वर्मा को फ्रिज, आलोक कुमार को साइकिल और रामगोपाल दीक्षित को रंगीन टीवी दी गई।


इसके अलावा 10 लोगो को मोबाइल 10 लोगो को कलाई घड़ी 10 लोगो को हॉट पॉट दिया गया सांत्वना पुरस्कार के तौर पर ग्राहकों को प्रोडक्ट की एक-एक किट दी गई जिसमें जीवनदीप कॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सभी उत्पाद थे। इस आयोजन मैं लकी ड्रा में आए हुए ग्राहकों के लिए मनोरंजन का भी विशेष इंतजाम किया था जिसमें जादूगर कीर्ति तिवारी व जादूगर अर्जुन सरकार ने अपना-अपना जादू दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। इस लकी ड्रा में लगभग 4000 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक उस्मान खान , हावर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका सीए ब्रैडले रिचर्ड और मुनीर खान ,रिटायर्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीके गुप्ता अफसर हुसैन, इमरान हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।





