
लखीमपुर खीरी । गुलरिया चीनी मिल ने किसानों से 5 फरवरी से 8 फरवरी तक खरीदे हुए गन्ने का भुगतान कर दिया है।
चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से 5 से 8 फरवरी तक खरीदे गए गन्ना भुगतान का 12 करोड़ 9 लाख 52 हजार रुपए किसानों के खाते में भेज दिए हैं।
चीनी मिल ने अभी तक 286 करोड़ 37लाख 60 हजार रुपए गन्ने के भुगतान के रूप में भेज चुकी है। मिल प्रबंधन ने अपील की है कि किसान मिल में साफ सुधरा गन्ना लेकर आएं।





