भीरा थाना इलाके के रायपुर गांव का आशीष (18) ट्रैक्टर ट्राली से गुलरिया मिल गन्ना लेकर आया था। रात 12 बजे के करीब उसका शव केन यार्ड की लाइन में लगी ट्राली के नीचे पाया गया. पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचा. हंगामे की आशंका से 5 थानों की फोर्स तैनात रही.

लखीमपुर खीरी / गुलरिया। गुलरिया चीनी मिल गन्ना लेकर गए युवा किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. युवक रात को खाना खाकर ट्राली के नीचे ही सो गया. रात 12 बजे लोगों ने देखा तो वो मृत अवस्था में पड़ा हुआ था. साथ में आए गांव के परशुराम ने आशीष के घर पर फोन कर जानकारी दी. मिल पहुंचे परिवार के लोग आशीष की मौत को सामान्य मौत नही मान रहे थे, उनका कहना था कि आशीष की हत्या हुई है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.
भीरा थाना क्षेत्र का आशीष कुमार पुत्र जगदीश (19) अपने ट्रैक्टर ट्राली से गांव के परशुराम का गन्ना लेकर गुलरिया चीनी मिल गया था । रात करीब 12 बजे आशीष का शव ट्राली के नीचे मिला। साथ में मौजूद परशुराम ने बताया कि वह और आशीष रात को खाना खाने के बाद ट्राली के नीचे सो गए थे आधी रात के करीब जब उनकी आंख खुली तो पास में सो रहा आशीष मर चुका था. घटना की जानकारी होने पर मौके पर सैकड़ो किसान इकट्ठा हो गए. परशुराम ने आशीष के घर पर फोन कर कर घटना की जानकारी दी. परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो आशीष का शव एंबुलेंस में रखा हुआ था मौके पर मिल केसुरक्षा अधिकारी, गार्ड और पुलिस मौजूद थी. परिवार आशीष की मौत को सामान्य नहीं मान रहा, शाम को मृतक का शव जब गांव पहुंचा तो गांव में हंगामा की आशंका के चलते भीरा, मझगई, पलिया, गोला समेत स्थानीय बिजुआ और पड़रिया पुलिस फोर्स सीओ गोला अजेंद्र यादव मौके पर डटे रहे. परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे थे, कि किसी ट्रैक्टर ट्राली ने आशीष को रौंद दिया. परिवार वालों ने मिल के सुरक्षा अधिकारी और मिलकर यूनिट हेड के खिलाफ तहरीर दी है. परिवार के लोगों ने मिल के केन यार्ड में सुरक्षा व्यवस्था और कैमरा न लगे होने पर सवाल उठा रहे हैं,
आशीष ने इसी साल इंटरमीडियट की परीक्षा दी है, जिसका रिजल्ट आना बाकी है. आशीष काफी मिलनसार था, उसकी मौत की खबर सुनकर उसके दोस्त और गांव के लोग हतप्रभ हैं,





