
खीरी जिले के ईशानगर इलाके में भाजपा के पूर्व विधायक के घर दीवार फांदकर घुसे चोरों ने तिजोरी अलमारी खंगालकर लगभग 10 लाख के जेवर और 20 लाख की नगदी पर हाथ साफ कर दिया, यही नही इस दौरान चोरों ने दो रिवाल्वर भी उठा ले गए, जो कि सुबह घर के बाहर ही मिल गए.
लखीमपुर/ईशानगर। लखीमपुर खीरी जिले के हिस्सा नगर थाना क्षेत्र के बेलतुवा गांव में भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी का घर है, गुरुवार – शुक्रवार की मध्य रात को उनके घर में घुसे अज्ञात चोरों ने कमरों में रखी अलमारी और तिजोरी को खोलकर उसमें से जेवर और नगदी पार कर दिया । इस दौरान कमरे में रखे दो लाइसेंसी रिवाल्वर भी चोर ले गए । जो की सुबह घर के बाहर पड़े हुए मिले हैं। घटना की की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस समेत क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे. दोपहर बाद एसपी खीरी ने पूर्व विधायक के गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने घटना की खुलासा के लिए कई टीमों का गठन किया है मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे।

ईसानगर थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के घर घुसे चोरों ने बृहस्पतिवार रात को कमरे खंगाल कर नकदी-जेवर समेत करीब 30 लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पुलिस जांच पड़ताल कर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
बाला प्रसाद अवस्थी के मुताबिक सभी लोग घर में ही सो रहे थे। चोरों के आने की भनक किसी को नहीं लगी। सुबह उनकी पत्नी जागीं। उन्होंने घर में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ देखा। पूर्व विधायक के मुताबिक घर से 10 लाख रुपये की ज्वैलरी और 20 लाख रुपये नकदी चोरी हुई है।
चोर कमरे से दो रिवॉल्वर भी उठा ले गए थे। बाद में चोरों ने दोनों रिवॉल्वर घर के बाहर फेंक दिए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी प्रीतम पाल सिंह ने चोरी की घटना की गहनता से जांच कर मामले का जल्दी ही खुलासा करने के निर्देश दिए हैं





