गन्ना भुगतान : 9 मार्च तक का गुलरिया चीनी मिल ने किया भुगतान

लखीमपुर खीरी । गुलरिया चीनी मिल ने किसानों से 6 से 9 मार्च तक खरीदे हुए गन्ने का भुगतान किसानों को बैंक के माध्यम से कर दिया है।

चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से 6 मार्च  से  9 मार्च  तक खरीदे गए गन्ना भुगतान का 12  करोड़ 44 लाख 18 हजार रुपए किसानों के खाते में भेज दिए हैं।

चीनी मिल ने अभी तक 378 करोड़ 53 लाख 06 हजार रुपए गन्ने के भुगतान के रूप में भेज चुकी है। मिल प्रबंधन ने अपील की है कि किसान मिल में साफ सुधरा गन्ना लेकर आएं।

Leave a Comment