
लखीमपुर खीरी जिले के भीरा इलाके में एक बाइक मिस्त्री था तो काफी हुनरबाज, लेकिन उसका हुनर ऐसा था कि पहले वो बनने आने वाली बाइक खोलता था, फिर उसमे लगने वाले मंहगे पुर्जों को नए लगाने के बजाए कोई बाइक ही चोरी कर उसके पुर्जे से बाइक तैयार कर देता था,

लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice)। भीरा थाना इलाके में कुछ बाइक क्या उठीं, पुलिस बाइक चोरों के गिरोह को खत्म करने में जुट गई, लगातार पिछले माह से अभी तक चार बार भीरा थाना के पड़रिया तुला इलाके में बाइक चोरों को पुलिस गिरफ्तार कर उनको जेल भेज चुकी है. सोमवार को एक बाइक मिस्त्री हो गिरफ्तार किया, दिखावे को तो तो बाइक बनाता था लेकिन पुलिस के मुताबिक उसका असली काम कुछ और था, वह बाइक चोरी कर उनके पुर्जे खोल कर दूसरी बाइक में लगा देता था,

भीरा थाना के पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात प्रभारी संदीप यादव ने इलाके के नब्बूपूर्वा गांव के सफाकत अली उर्फ मुन्ना को चोरी की हुई 3 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. साथ ही बाइक के पार्ट भी मिले हैं, जो कि दूसरी गाड़ियों में लगा देता थे.
भीरा थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि एसआई संदीप कुमार,आरक्षी संजय सिंह,आरक्षी चन्द्र मोहन त्यागी,अरविंद कुमार,विशाल दक्ष की संयुक्त टीम ने बाइक चोरी में शामिल अभियुक्त को तीन बाइक और एक अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। भीरा पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया अभियुक्त बाइक मिस्त्री भी है,जो कि चोरी की हुई बाइक खरीद भी लेता था,
पड़रिया तुला पुलिस के पिछले दो माह में करीब चार बाइक चोरों के गिरोह का खुलासा किया है.
दरअसल जनवरी माह में गुलरिया चीनी मिल में एक बाइक चोरी हुई थी, पुलिस ने उसी बाइक चोरी से जुड़े सूत्र की तलाश में जुटी रही, पुलिस ने जब तलाश की तो जिस गिरोह तक पुलिस पहुंची पता चला कि ये गिरोह अंतराजनपदीय तो है ही इस गिरोह के तमाम सदस्य नेपाल तक चोरी की बाइक लेकर बेच आते थे. इससे पहले पड़रिया पुलिस टीम ने 4 गिरोह का खुलासा किया था. इस बाइक चोरी की घटना के खुलासे में अभी अन्य के नाम सामने आना बाकी हैं.





