गन्ना भुगतान : 22 मार्च तक का गुलरिया चीनी मिल ने किया भुगतान

लखीमपुर खीरी । गुलरिया चीनी मिल ने किसानों से 21 से 22 मार्च तक खरीदे हुए गन्ने का भुगतान किसानों को बैंक के माध्यम से कर दिया है।

चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से 21मार्च  से  22 मार्च  तक खरीदे गए गन्ना भुगतान का 5  करोड़ 75 लाख  84 हजार रुपए किसानों के खाते में भेज दिए हैं।

चीनी मिल ने अभी तक 418 करोड़ 53 लाख 58 हजार रुपए गन्ने के भुगतान के रूप में भेज चुकी है। मिल प्रबंधन ने अपील की है कि किसान मिल में साफ सुधरा गन्ना लेकर आएं।

Leave a Comment