
लखनऊ/ लखीमपुर खीरी। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आकाश लाला ने अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी, वह लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ कस्बे के रहने वाले थे. आकाश लाला पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के गरीबी माने जाते थे, आकाश लाला के निधन पर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स समेत प्रमुख सोशल प्लेटफॉर्म पर साथ ही पार्टी के आधिकारिक हैंडल से भी आकाश लाला के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है.

गोला गोकर्णनाथ कस्बा के रहने वाला इस युवा की पहचान यही थी कि समाजवादी पार्टी के सभी संघर्षों में वह बढ़कर हिस्सा लेता था पिछले दो बार से भाजपा सरकार में जब भी किसी वीआईपी के कार्यक्रम होते थे और प्रशासन को लगता था कि विरोध होगा तो आकाश लाल को सबसे पहले हाउस अरेस्ट कर लिया जाता था आकाश लाल लखनऊ छात्र राजनीति से संघर्ष करके समाजवादी पार्टी में छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर तक पहुंचे थे कम उम्र में इतनी राजनीति में पड़ उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य का संकेत देती थी गोला गोकर्णनाथ में विख्यात शिव मंदिर पर सुबह और शाम को पूजन अर्चन करने जाना आकाश लाल का दैनिक कार्य था
2022 विधानसभा चुनाव में गोला से टिकट की कर चुके थे दावेदारी

आकाश लाल गोला कस्बे के रहने वाले थे, और वह गोला विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी भी कर चुके थे. हालांकि उन्होंने कभी खुलकर गोला सीट पर अपना दावा नहीं किया था, लेकिन यह माना जा रहा था कि आकाश लाला जिस संघर्ष की राजनीति करके आगे बढ़ रहे थे, माना जा रहा था, कि भविष्य में जनप्रतिनिधि बनेंगे. लेकिन नियत को कुछ और ही मंजूर था एक संघर्षशील युवा नेता असमय काल के गाल में समा गया.






