बसपा शासन काल में विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर
यह वह तस्वीर थी जिसने अचानक इस नौजवान को और साथ में लखीमपुर को भी चर्चा में ला दिया था. बहुजन समाजवादी पार्टी के शासनकाल में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे, उसे दौरान नंगे बदन अखिलेश यादव की फोटो फ्रेम को हाथ में लिए इस नौजवान की तस्वीर जब सभी प्रमुख अखबार और मैगजीन में छपी तो लोगों ने इस नौजवान के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी. इस तस्वीर से आकाश लाला और लखीमपुर शहर का गोला कस्बा चर्चा में रहा था.