भीरा पुलिस ने दो आरोपियों के पास असलहा बनाने के उपकरण समेत तमाम असलहा बरामद

लखीमपुर खीरी। भीरा पुलिस ने लोक सभा चुनाव से पहले अपराधिक तत्वों के पास पहुंचने वाले अवैध असलहों की खेप को बरामद किया है.
ये असलहा भीरा में बनाकर जिले समेत पड़ोसी जिलों में अपराध के प्रयुक्त होने वाले थे, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से अलग अलग बोर के निर्मित और अर्ध निर्मित असलहे और उपकरण मिले हैं।
थाना भीरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भीरा नहर पटरी फोरेस्ट कोठी के पास जंगल किनारे कस्बा भीरा से दो अभियुक्त असलम व सुशील कुमार को भारी मात्रा मे अवैध शस्त्र, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस मामले में थाना भीरा पर मु0अ0सं0 179/2024 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1.असलम पुत्र अनवर बेग उम्र करीब 40 वर्ष नि0 ग्राम कस्बा व थाना भीरा जनपद खीरी
2.सुशील कुमार पुत्र रामासरे उम्र करीब 42 वर्ष नि0 ग्राम कस्बा व थाना भीरा जनपद खीरी
बरामदगीः-
1- 02 तमंचे 315 बोर, 01 तमंचा 315 बोर पुराना, 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मिस कारतूस 315 बोर, 03 खोखा कारतूस 315 बोर
2- 02 तमंचे 12 बोर, 01 तमंचा 12 बोर पुराना, 05 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 मिस कारतूस 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 12 बोर
3- 04 तमंचा अद्धनिर्मित 315 बोर, 04 नाल 315 बोर
4- 06 तमंचा अद्धनिर्मित 12 बोर, 04 नाल 12 बोर
5- अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण – 01 ड्रिल मशील छोटी पुरानी इस्तेमाली, 01 वर्मा लकड़ी में छेद करने के लिए पुराना इस्तेमाली, 01 हथौड़ा, 03 छैनी, 01 फर्मा, 01 आरी, 02 सिन्डासी, 04 लोहा आरी ब्लेड, 01 रेती, 01 एयर कम्प्रेशन मशीन, 07 ट्रिगर छोटे बड़े, 05 स्प्रिंग छोटी बड़ी, 02 रेगमाल, 01 प्लास्टिक की पन्नी मे रखा 2 किलो कोयला आदि।
अभि0 असलम का आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 319/2023 धारा 504/506 भादवि व 3(1)(द)(ध) व 3(2)(Va) SC ST Act थाना भीरा जनपद खीरी
2-मु0अ0सं0 179/2024 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना भीरा जनपद खीरी
अभि0 सुशील कुमार का आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 355/2003 धारा 323/324/504 भादवि थाना भीरा जनपद खीरी
2-मु0अ0सं0 457/2006 धारा 147/307/401 भादवि थाना भीरा जनपद खीरी
3-मु0अ0सं0 458/2006 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भीरा जनपद खीरी
4-मु0अ0सं0 581/2006 धारा 110 जी0 द0प्र0सं0 थाना भीरा जनपद खीरी
5-मु0अ0सं0 779/2009 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना भीरा जनपद खीरी
6-मु0अ0सं0 1138/2009 धारा 41/109 द0प्र0सं0 थाना भीरा जनपद खीरी
7-मु0अ0सं0 179/2024 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना भीरा जनपद खीरी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बिजुआ चौकी प्रभारी चेतन तोमर , मो0 जुबेर अहमद थाना भीरा जनपद खीरी के साथ हेड आरक्षी कुलदीप कुमार , राजू वर्मा , शिव कुमार, आरक्षी प्रदीप चीमा , रंजीत कुमार, रजत कुमार , जगजीवन शामिल थे.





