उर्दू जुबान के शायर इलियास चिश्ती इस जिले के पहले शायर बनने जा रहे हैं, जिनकी किताब देवनागरी लिपि में प्रकाशित हो रही है, खीरी कस्बे के इस युवा शायर की किताब ए इश्क संग्रह जल्द ही लोगों के हाथों में होगा.

लखीमपुर खीरी ( theuptopvoice) ।इलियास चिश्ती खीरी के पहले शायर हैं, जिनकी किताब देवनागरी में प्रकाशित होगी। इससे पहले इस नौजवान शायर इलियास चिश्ती की पहली किताब(गजल संग्रह ) उर्दू लिपि में आई थी, अब एक वर्ष के अंदर उनकी दूसरी किताब ” किताबे इश्क” (ग़ज़ल संग्रह) देवनागरी में आने वाली है। किताब Evincepub publication नोएडा द्वारा प्रकाशित हो रही है।

खीरी टाउन के रहने वाले नौजवान शायर इलियास चिश्ती की दूसरी शायरी की किताब देवनागरी लिपि में आने वाली है जिसे अमेजॉन फ्लिपकार्ट और मीशू पर खरीदा जा सकेगा है. अपनी शायरी और संचालन के जारी से अपनी अलग पहचान बनाने वाले इलियास चिश्ती की शायरी कि यह दूसरी किताब है इससे पहले उनकी किताब गौहर मोहब्बत के लोगों में काफी मशहूर हुई जिसका दूसरा एडिशन भी जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा।
इस बारे में लिया चिश्ती ने बताया कि एवनिशपब पब्लिकेशन के द्वारा उनकी दूसरी किताब प्रकाशित होने जा रही है जिसमें गजलें हैं बड़े साहित्यकार ऑन की तहरीर है, जो उन पर उनकी शायरी पर लिखी गई हैं उन्होंने बताया कि किताब में पहुंच गई है जल्द ही प्रकाशित होकर परचेसिंग साइट पर पहुंच जाएगी और उसे लोग आसानी से खरीद सकते हैं। इलियास ने बताया कि मौजूदा दौर में आसान जबान में शायरी की जा रही है इस रवायत को निभाते हुए मैंने आसान जबान में शायरी की है और उसे आसान जबान को हिंदी में प्रकाशित करवाने का काम किया ताकि जो लोग उर्दू लिपि नहीं पढ़ पाते हैं वह लोग भी अब उनकी शायरी को आसानी से पढ़ सकते हैं।





