छुट्टी नही, जिम्मेदारी निभाने का दिन है, करें मतदान : इलेक्शन आइकॉन

लखीमपुर खीरी में इलेक्शन आईकॉन शिक्षक एसपी सिंह वोट करने की अपील जारी रखे हैं, रविवार को एसपी सिंह ने डीएम और एसपी के साथ लोगों से वोट डालने की अपील की।

डीएम ने दिया संदेश 13 मई जिम्मेदारी निभाने का दिन । पूरा दिन घूम घूम कर इलेक्शन आइकॉन देते रहे मतदाता जागरुकता संदेश ।
जनपद में मतदान कल है और मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन ने जी तोड़ मेहनत की है स्वीप नोडल मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवम सहायक स्वीप नोडल प्राचार्य डायट बृजभूषण चौधरी के निर्देशन में इलेक्शन आइकॉन एस पी सिंह ने चुनाव से एक दिन पहले भी मतदाताओं को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । सोशल मीडिया से लेकर पूरे लखीमपुर में चौराहे चौक पर हाथ में पट्टी लेकर घूमते रहें। सुबह जाकर पहले डीएम , सीडीओ और एस पी से मिले और पूरे लखीमपुर ने घूमने की बात कही
डीएम बोले घूमते रहिए मतदाताओं को जागरूक करते रहिए

डीएम बोले कल सभी मतदाता शत प्रतिशत करें मतदान । डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने पुनः चुनाव से एक दिन पहले जनपद लखीमपुर खीरी के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जनपद के मतदाता कल तेरा मई को अपने बूथ पर पहुंच कर शत प्रतिशत मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी कर लोकतंत्र को मजबूत करें।

सीडीओ बोले मतदाताओं पर पूर्ण विश्वास , शत प्रतिशत होगा मतदान । जिले के मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह एवं जनपद के स्वीप नोडल बोले कि जनपद के मतदाताओं पर पूर्ण विश्वास है कि वह कल दिनांक 13 मई को अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और अपने बूथ पर जाएंगे और शत प्रतिशत मतदान करेंगे ।

पुलिस अधीक्षक बोले निर्भीक होकर करें मतदान ।

जनपद के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने जनपद के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि निर्भीक होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले और निर्भीक होकर मतदान करें ।

खुली गाड़ी में हाथ में पट्टी लेकर घूमे इलेक्शन आइकॉन,

मतदाताओं का ध्यान किया आकर्षित । इलेक्शन आईकॉन फुली एक्सयूवी में भीड़ भाड़ वाले इलाके में घूमते हुए नजर आए । जिधर से निकल रहे थे उधर से देखने वालों को यह दृश्य बड़ा आकर्षक लग रहा था मतदाताओं ने अंगूठा दिखाकर इलेक्शन आइकॉन एसपी सिंह का साहस भी बढ़ाया। कलेक्ट्रेट से होते हुए सौजन्य चौक और सौजन्य चौक से होते हुए हीरालाल धर्मशाला और वहां से संकटा देवी चौराहा होते हुए एलआरपी की तरफ गए और घंटे तक खड़े होकर हाथ में पट्टी लेकर मतदाताओं को संदेश देते रहे पट्टी पर लिखा हुआ था कल जिम्मेदारी निभाने का दिन है छुट्टी का दिन नहीं । इलेक्शन आइकॉन के साथ में शिक्षक आशीष पटेल, कुलदीप सिंह, और और स्मृति महाविद्यालय के विद्यार्थी सौरभ मौर्य भी साथ में रहे उन्होंने भी आज मतदाता जागरूकता महिम को बल दिया । अब देखना होगा जनपद का मतदान इतना मेहनत करने के पश्चात कितना प्रतिशत रहेगा , आप सभी से पुनः एक अपील सभी लोग मतदान अवश्य करें ।

Leave a Comment