लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज होने वाले मतदान में खीरी लोकसभा का चुनावी दिन है, ऐसे में दुधवा में पार्क भ्रमण बंद रहेगा,

दुधवा नेशनल पार्क/लखीमपुर। चौथे चरण के होने वाले मतदान में 13 मई को लखीमपुर खीरी जिले में वोट डाले जा रहे हैं। कुछ घंटे बाद वोटिंग शुरू हो जाएगी, ऐसे में इस जिले में पड़ने वाले दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पर्यटकों का भ्रमण बंद रहेगा।





