यूपी: लखीमपुर खीरी में मैजिक और बस की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल

बहराइच लखीमपुर हाईवे पर नकहा के करीब में हादसा हुआ है, यात्रियों को लेकर जा रही मैजिक वाहन सामने से आ रही रोडवेज की बस से जा भिड़ी, जिसमे मैजिक ड्राइवर और उसमे सवार यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई है.

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। लखीमपुर बहराइच मार्ग पर तेज रफ्तार रोडवेज बस और यात्री मैजिक की आमने सामने टक्कर में पांच लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जब कि कई घायल हैं, घायलों में से 3 को लखनऊ इलाज के लिए भेजा गया है. अन्य का इलाज लखीमपुर में ही चल रहा है.

घटना लखीमपुर खीरी के बहराइच लखीमपुर रोड पर रबही पुल के पास का है, जहां पर लखीमपुर खीरी से बहराइच जा रही सवारियों से भरी एक मैजिक के ओवरटेक करने के दौरान सामने से लखीमपुर की ओर आ रही बस से भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी की टक्कर लगने के बाद बस और मैजिक दोनों सड़क के किनारे बने खड्डे में जा गिरी और मैजिक में सवार लोग सड़क पर इधर-उधर जा गिरे.

एक्सीडेंट में मैजिक में सवार पांच लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर प्रशासन और आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में बेहतर इलाज के ओयल स्थित अस्पताल ले जाया गया.

घटना स्थल पर डीएम और एसपी ने लिया जायजा

मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस समेत एंबुलेंस को दी. हादसे में मरने वालों में चार मृतकों की पहचान हो चुकी है. जिसमें1-मोनिस 30 वर्षीय पुत्र अच्छन निवासी बिरुआई थाना ईसानगर खीरी, अमन सात वर्षीय पुत्र जितेंद्र निवासी जसवंंतनगर थाना खमरिया, रिजवान 30 वर्षीय पुत्र सुभान निवासी सिसैया थाना धौरहरा, बुद्धराम पुत्र रामधन निवासी राजजापुर बनकटवा थााना मोतीपुर जिला बहराइच की हुई है. जब कि एक की पहचान नहीं हो सकी है.

Leave a Comment