इस सपा सांसद ने ऐसा क्या लिखा कि हो रहा वायरल…

नवनिर्वाचित सपा सांसद आनंद भदौरिया ने फेसबुक पर ऐसा लिख दिया, कि वो वायरल होने लगा, दरअसल आनंद भदौरिया ने लोगों से अपने नाम पर होने वाली धन उगाही से सचेत रहने को कहा है.

टीम डिजिटल theuptopvoice। धौरहरा लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद आनंद भदौरिया पहली बार लोकसभा सदस्य चुने गए हैं, चुनाव जीतने के 5 दिनों बाद ही उन्होंने जनता को सचेत कर किसी काम के बदले में अपने नाम पर धन उगाही करने वाले से सचेत रहने को कहा है

आनंद भदौरिया ने अपने फेसबुक के ऑफिशियल पेज पर लिखा है कि

आदरणीय जनता जनार्दन.
आपको सादर सूचित करना है कि
हमारे घर,परिवार,नाते-रिश्तेदार,इष्ट मित्र,सहयोगी,नेता या अन्य कोई भी व्यक्ति अगर आपके किसी भी कार्य को कराने के लिए पैसा माँगे,हमारे नाम पर पैसा माँगे तो समझ लेना वह स्वयं भ्रष्टाचार कर रहा है.
ऐसे किसी भी लेन-देन के लिये संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होंगे.

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट 10 जून को दिन में लिखी गई, और कुछ ही देर बाद लोगों ने स्क्रीन शॉट लेकर इसे वायरल कर दिया.

किसको मात देकर आनंद पहुंचे हैं सदन में

आनंद भदौरिया ने धौरहरा से दूसरी बार चुनाव लडा है, पिछली बार उन्हें हार मिली थी. इस बार उन्होंने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी रेखा अरुण वर्मा को शिकस्त दी है. आनंद भदौरिया की लोक सभा धौरहरा में लखीमपुर जिले की कस्ता, धौरहराऔर मोहम्मदी विधानसभा और सीतापुर जिले के महोली ,हरगांव विधानसभा आती है.

Leave a Comment